सीओडी पुल के पास हुए हादसे में कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर के बाद कार सड़क पर पलट गई। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
महाराजपुर के करनखेड़ा गांव में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
प्रकाश पर्व पर मोतीझील में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। आयोजन में गुरु का अटूट लंगर भी हुआ।