रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

कानपुर में तेंदुए का हमला, बच्ची समेत 9 ग्रामीण घायल; गांव में दहशत

महाराजपुर के करनखेड़ा गांव में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कानपुर में तेंदुए का हमला, बच्ची समेत 9 ग्रामीण घायल; गांव में दहशत

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के करनखेड़ा गांव में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में एक बच्ची समेत कुल 9 ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, तेंदुए ने सबसे पहले खेत में गोभी काट रहे एक ग्रामीण पर हमला किया। इसके बाद आसपास मौजूद अन्य ग्रामीणों को भी निशाना बनाया। अचानक हुए हमले से खेतों में काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

हमले का LIVE VIDEO आया सामने

घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक युवक हाथ में डंडा लेकर तेंदुए को भगाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान तेंदुआ अचानक छलांग लगाकर युवक की ओर हमला कर देता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत और बढ़ गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, हमला करने के बाद तेंदुआ पास के सरसों के खेत में छिप गया। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

मौके पर पहुंचे पुलिस और वन विभाग के अधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए जॉइंट पुलिस कमिश्नर विपिन टाडा ने भी मामले का संज्ञान लिया। पुलिस और वन विभाग की टीमें ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर कार्रवाई में जुटी हैं।

प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदुए के आसपास जाने या उसे खुद भगाने की कोशिश न करने की अपील की गई है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें