रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
चंदापुर थाना क्षेत्र के मऊ गर्वी स्थित विद्यालय में चोरों ने कंप्यूटर कक्ष का दरवाजा और ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चंदापुर थाना क्षेत्र के मऊ गर्वी स्थित राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर विद्यालय के कंप्यूटर कक्ष का दरवाजा और ताला तोड़कर दो कंप्यूटर सेट सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर ले गए। घटना का पता चलने पर विद्यालय प्रशासन को इसकी जानकारी हुई।
जानकारी के अनुसार, चोरी 26 नवंबर की शाम से 27 नवंबर की सुबह के बीच हुई। चोर विद्यालय परिसर में घुसे और कंप्यूटर लैब के इंटरलॉक युक्त लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर अंदर पहुंच गए। वहां रखे कंप्यूटर मॉनिटर, दो सीपीयू, दो यूपीएस, माउस, की-बोर्ड और साउंड सिस्टम चोरी कर लिया।
27 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे विद्यालय का गेट खुलने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद प्रधानाचार्या पूजा सिंह ने चंदापुर थाने में लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार ने बताया कि चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
रायबरेली: प्राथमिक विद्यालय मझिलहा में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।