रायबरेली मार्ग पर कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पांच घायल; तीन जिला अस्पताल रेफर
नवोदय चौराहे के पास हुए हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
रायबरेली मार्ग पर नवोदय चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों पर सवार युवक महराजगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रायबरेली की तरफ से आ रही कार ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया।
घायलों की पहचान तेजस रस्तोगी (16), सचिन (26), अर्पित, प्रांजल यादव (23) और सुमित वर्मा (16) के रूप में हुई है। सीएचसी में चिकित्सक गणनायक पांडेय ने बताया कि पांचों घायलों को उपचार के लिए लाया गया था। तेजस, सचिन और प्रांजल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, अर्पित और सुमित का सीएचसी में उपचार जारी है।
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है और घायलों का उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।