रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गदागंज थाना क्षेत्र के कोरिहानी मजरे भगवंतपुर चंदनिहा गांव में शनिवार सुबह किसान का शव मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गदागंज थाना क्षेत्र के कोरिहानी मजरे भगवंतपुर चंदनिहा गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग किसान का शव गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ की डाल से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी देशराज यादव (62), पुत्र गयादीन यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, देशराज यादव शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव के पास स्थित आम के बाग में पहुंचे थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ की डाल से लटका देखा। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देशराज यादव खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका बेटा संदीप कुमार शहर में रहकर एक निजी संस्थान में नौकरी करता है। घटना की खबर घर पहुंचते ही परिवार में शोक छा गया। पत्नी मीनू यादव सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में इंचार्ज थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें