रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
बछरावां क्षेत्र के टांडा मजरे शेखपुर समोधा गांव में करीब 250 ग्रामीणों से अंगूठा स्कैन कराकर सिम देने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते खुलने के मैसेज आने लगे।
बछरावां थाना क्षेत्र के टांडा मजरे शेखपुर समोधा गांव में मुफ्त सिम और कंबल देने के नाम पर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक युवक गांव-गांव घूमकर वोडाफोन की मुफ्त सिम और साथ में कंबल देने का लालच दे रहा था।
बताया गया कि करीब 250 ग्रामीणों ने युवक के कहने पर अंगूठा स्कैन कराकर सिम ली। इसके बाद कुछ ग्रामीणों के मोबाइल फोन पर बैंक खाते खुलने से संबंधित संदेश आने लगे। इन संदेशों के बाद लोगों को संदेह हुआ कि सिम देने के नाम पर उनके अंगूठे का इस्तेमाल किसी अन्य काम के लिए किया गया है।
संदेह होने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी फैलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण बछरावां थाने पहुंचे और घेराव कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थाना अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले में ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच और अंगूठे के स्कैन तथा बैंक खाते खोलने से जुड़े संदेशों की वास्तविकता सामने आना बाकी है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: प्राथमिक विद्यालय मझिलहा में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।