रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

खीरों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 305 जोड़ों का विवाह संपन्न, उद्यान मंत्री ने दिया आशीर्वाद

बछरावां विधानसभा क्षेत्र के बसिगवां खेल मैदान में आयोजित समारोह में शिवगढ़, महराजगंज और बछरावां ब्लॉक सहित नगर पंचायतों के 305 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंधे।

खीरों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 305 जोड़ों का विवाह संपन्न, उद्यान मंत्री ने दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बछरावां विधानसभा क्षेत्र के खीरों विकासखंड स्थित बसिगवां खेल मैदान में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 305 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।

समारोह का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी और मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

आयोजित विवाह समारोह में शिवगढ़ विकासखंड के 90, महराजगंज के 75 और बछरावां के 110 जोड़े शामिल हुए। इसके अलावा नगर पंचायत शिवगढ़ के 18, नगर पंचायत बछरावां के 10 और नगर पंचायत महराजगंज के दो जोड़ों का विवाह भी संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने नवदंपतियों के सुखी वैवाहिक जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह के लिए सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को शासन की ओर से कुल एक लाख रुपये की सहायता दिए जाने का प्रावधान है। इसमें आर्थिक सहायता के साथ गृहस्थी की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है।

मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने बताया कि समारोह में 305 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है। सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित विवाह अनुदान और गृहस्थी की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, उपायुक्त (श्रम रोजगार) प्रमोद सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.वी. सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें