रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, युवाओं के पंजीकरण पर जोर

विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का दौरा कर पंजीकरण कार्यों की समीक्षा की। बीएलओ को पात्र नागरिकों के आवेदन समय से प्राप्त करने के निर्देश दिए।

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, युवाओं के पंजीकरण पर जोर

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत शनिवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान पहली बार मतदाता बनने की पात्रता प्राप्त करने वाले युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे अन्य पात्र नागरिकों के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाए गए।

अभियान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-180 सदर रायबरेली के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिधौना के भाग संख्या 34 और 35, प्राथमिक विद्यालय चकपीराशाह के भाग संख्या 39 तथा प्राथमिक विद्यालय मंचितपुर के भाग संख्या 57 और 58 का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं और मतदाता पंजीकरण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान पात्र नागरिकों से प्राप्त सभी आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्वीकार किए जाएं और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। खासतौर पर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर ध्यान दिया जाए।

उन्होंने बताया कि 28 और 29 नवंबर को आयोजित विशेष अभियान दिवसों के दौरान बूथों पर चल रहे कार्यों के निरीक्षण और सत्यापन के लिए विधानसभा क्षेत्रवार जनपद स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी अपने आवंटित मतदेय स्थलों का भ्रमण कर बीएलओ के कार्यों और प्राप्त आवेदनों की जांच करेंगे। इसका उद्देश्य अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करना और मतदाताओं को किसी तरह की असुविधा से बचाना है।

जिलाधिकारी ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे 28 और 29 नवंबर को अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज नहीं है, तो वह संबंधित बीएलओ से फॉर्म-6 प्राप्त कर आवेदन जमा कर सकता है। उन्होंने युवाओं से भी मतदाता के रूप में पंजीकरण कराकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी अमावा रत्नाकर त्रिपाठी सहित संबंधित सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें