रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से राहुल गांधी को परेशानी क्यों ? बीजेपी हुई हमलावर

रायबरेली: भूमि पूजन के तीन महीने बाद भी सड़क निर्माण अधूरा, पत्थरों के बीच से गुजर रहे ग्रामीण

डीह ब्लॉक की ग्राम पंचायत मझिलहा में मझिलहा से पूरे चंदेल तक करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है। इससे ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

रायबरेली: भूमि पूजन के तीन महीने बाद भी सड़क निर्माण अधूरा, पत्थरों के बीच से गुजर रहे ग्रामीण

डीह ब्लॉक की ग्राम पंचायत मझिलहा में मझिलहा से पूरे चंदेल गांव को जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य तीन महीने बाद भी पूरा नहीं हो सका है। सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की उम्मीद जगी थी, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिए जाने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, पहले यह मार्ग खड़ंजे का था। लोगों की सुविधा को देखते हुए इसे पक्की सड़क में बदलने की योजना बनाई गई थी। करीब तीन महीने पहले सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया और मौके पर शिलापट भी लगाया गया। शुरुआत में निर्माण कार्य हुआ, लेकिन कुछ दिनों बाद काम बंद कर दिया गया।

सड़क पर बिखरे नुकीले पत्थर, आवागमन में परेशानी -

निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण सड़क पर बड़े और नुकीले पत्थर पड़े हुए हैं। इस रास्ते से गुजरने वाले पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर भी रहे हैं।

इसी मार्ग से स्कूली बच्चे भी रोजाना आवागमन करते हैं। सड़क की मौजूदा स्थिति के कारण उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि समय रहते सड़क को ठीक नहीं कराया गया तो कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

तीन महीने से निर्माण दोबारा शुरू होने का इंतजार -

ग्रामीण हरिश्चंद्र, रनपत सिंह, मनोज कुमार, अरविंद और शैलेन्द्र सहित अन्य लोगों ने बताया कि भूमि पूजन के बाद उन्हें लगा था कि जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा। लेकिन तीन महीने बीतने के बावजूद काम दोबारा शुरू नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सड़क निर्माण की शुरुआत कर दी गई और शिलापट भी लगा दिया गया, तो काम अधूरा क्यों छोड़ दिया गया? उनका कहना है कि अधूरे निर्माण के कारण लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की -

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द दोबारा शुरू कराया जाए और इसे निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा किया जाए। उनका कहना है कि सड़क बनने से मझिलहा और पूरे चंदेल के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

अब ग्रामीणों की नजर संबंधित विभाग और प्रशासन पर है कि अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए कब कदम उठाए जाते हैं।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें