रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से राहुल गांधी को परेशानी क्यों ? बीजेपी हुई हमलावर

जालौन: कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न छूटे, डीएम ने दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने कालपी के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति जानी। उन्होंने बीएलओ को घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए।

जालौन: कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न छूटे, डीएम ने दिए निर्देश

मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम दर्ज होने से न छूटे, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी समीर ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को उन्होंने कालपी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिलाधिकारी लगातार बूथों का भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय कालपी स्थित बूथ संख्या 329 से 334 और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सदर बाजार कालपी स्थित बूथ संख्या 296, 297 एवं 298 का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची में नए नाम शामिल करने, दर्ज नामों में संशोधन और प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों की प्रगति भी जानी।

18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं और महिलाओं पर विशेष ध्यान -

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, महिलाओं और अन्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। इसके लिए बूथ स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और पात्र लोगों तक जानकारी पहुंचाने को कहा।

उन्होंने बीएलओ को अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में घर-घर संपर्क करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।

दावों और आपत्तियों का समय से निस्तारण करने के निर्देश -

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित प्राप्त दावों और आपत्तियों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध निस्तारण किया जाए। सभी बीएलओ अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता और जिम्मेदारी से करें।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कालपी विनय कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें