रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

जालौन में डीएम-एसपी ने बांटे निःशुल्क हेलमेट, बिना हेलमेट चालकों को दिलाई यातायात नियमों की शपथ

यातायात माह के तहत कोंच बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की।

जालौन में डीएम-एसपी ने बांटे निःशुल्क हेलमेट, बिना हेलमेट चालकों को दिलाई यातायात नियमों की शपथ

सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे यातायात माह के तहत शनिवार को कोंच बस स्टैंड पर निःशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते मिले लोगों को रोककर हेलमेट पहनाए गए। साथ ही उन्हें भविष्य में वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है। यह सड़क दुर्घटना के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के खतरे को कम करने में मदद करता है। उन्होंने चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील भी की।

अधिकारियों ने इस जनहित अभियान में सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की सराहना की। उन्होंने आम लोगों से सड़क सुरक्षा के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में बताया गया कि यातायात माह के दौरान जिले के विभिन्न चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस एवं प्रशासन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, प्रभारी यातायात वीर बहादुर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें