जालौन में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए जरूरी निर्देश
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर मतदाता पंजीकरण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत शनिवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के साथ नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना तथा मौजूदा प्रविष्टियों में जरूरी संशोधन करना है।
अभियान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने जिला परिषद इंटर कॉलेज, नदीगांव और उच्च प्राथमिक विद्यालय कनासी कंपोजिट सहित विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बूथों पर उपलब्ध आलेख्य मतदाता सूची देखी और बीएलओ की उपस्थिति, मतदाता पंजीकरण के लिए की जा रही कार्रवाई तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों से अब तक प्राप्त आवेदनों और पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति के बारे में पूछा। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आगे आएं।
उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, महिलाओं और उन नागरिकों को जागरूक करने पर जोर दिया, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से जुड़े आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
अधिकारियों ने बूथ स्तर पर तैनात कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से काम करने को कहा।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कोंच अनीता सिंह, क्षेत्राधिकारी परमेश्वर कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।