रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से राहुल गांधी को परेशानी क्यों ? बीजेपी हुई हमलावर

भीरा में दूसरी बार पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष देव जुनेजा, सुमित कुमार को किया सम्मानित

लखीमपुर खीरी के भीरा में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई।

भीरा में दूसरी बार पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष देव जुनेजा, सुमित कुमार को किया सम्मानित

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष देव जुनेजा दूसरी बार भीरा पहुंचे। उनके आगमन पर सुमित कुमार के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष धर्मवीर, जिला कार्याध्यक्ष जसवंत राज, जिला महामंत्री दुर्गेश रस्तोगी और जिला महामंत्री पवन रस्तोगी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संगठन की गतिविधियों, विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

प्रांत उपाध्यक्ष देव जुनेजा ने कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। उन्होंने सुमित कुमार की गौ सेवा से जुड़े कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के हप्पी गुप्ता, राजा, अर्पित त्रिवेदी, धर्मवीर सिंह, अजीत गुप्ता, शेखर मिश्रा, विवेक मिश्रा, युवराज और ऋषभ सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

सुमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें