रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

गोला गोकर्णनाथ: मिशन 2027 के तहत भाजपा नेता विपिन मिश्रा ने व्यापारियों से किया जनसंपर्क

विपिन मिश्रा ने शनिवार को गोला नगर में खुटार रोड के विकास चौराहे से अशोक चौराहे तक व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा।

गोला गोकर्णनाथ: मिशन 2027 के तहत भाजपा नेता विपिन मिश्रा ने व्यापारियों से किया जनसंपर्क

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर गोला क्षेत्र में भाजपा नेता विपिन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान जारी है। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार को गोला नगर के व्यापारिक क्षेत्र में पहुंचकर व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।

विपिन मिश्रा ने 139 विधानसभा क्षेत्र के गोला नगर में खुटार रोड स्थित विकास चौराहे से अशोक चौराहे तक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से बातचीत की और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा तथा अपने अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सहयोग और समर्थन भी मांगा।

जनसंपर्क के दौरान विपिन मिश्रा ने कहा कि मिशन 2027 के अभियान से लगातार जुड़ रहे लोगों के विश्वास और सम्मान को वह हमेशा सर्वोपरि रखेंगे। उन्होंने जनता के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित रहने की बात कही।

उन्होंने व्यापारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जनता का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें