गोला गोकर्णनाथ: सात आरा मशीनों पर वन विभाग की छापेमारी, जांच में नहीं मिला मानक से अधिक लकड़ी का स्टॉक
अवैध लकड़ी चिरान की शिकायतों पर वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में शिकायतों की पुष्टि नहीं हुई।
क्षेत्र में संचालित आरा मशीनों पर अवैध रूप से लकड़ी चिरान किए जाने की शिकायतों के बाद वन विभाग ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए करीब सात आरा मशीनों का औचक निरीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने लकड़ी के स्टॉक और संबंधित अभिलेखों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरा मशीन संचालकों के स्टॉक रजिस्टरों का मिलान किया। साथ ही लकड़ी के भंडारण से जुड़ी जानकारी जुटाई और संचालकों को वन नियमों का पालन करने तथा अभिलेख नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए।
डिप्टी रेंजर अंकित बाबू ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र की कुछ आरा मशीनों पर अवैध रूप से लकड़ी चिरान किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर टीम ने अचानक निरीक्षण किया।
डिप्टी रेंजर के अनुसार, जांच के दौरान किसी भी आरा मशीन पर निर्धारित मात्रा से अधिक लकड़ी का स्टॉक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में व्यवस्थाएं सामान्य पाई गईं और शिकायतों की पुष्टि नहीं हुई।
इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह, डिप्टी रेंजर अंकित बाबू, वन दरोगा जगदीश वर्मा, शैलेन्द्र त्रिवेदी, नैमिष वर्मा, अफजल खान, वाचर अभिषेक सिंह सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।