रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रुदौली में 10 आंबेडकर मूर्ति स्थलों के विकास के लिए 91.30 लाख रुपये मंजूर

संविधान दिवस पर मवई गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल के विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया। विधायक रामचंद्र यादव ने योजना के तहत स्वीकृत बजट की जानकारी दी।

रुदौली में 10 आंबेडकर मूर्ति स्थलों के विकास के लिए 91.30 लाख रुपये मंजूर

संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मवई गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल के विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लखनऊ स्थित लोकभवन से प्रसारित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव कार्यक्रम को भी देखा।

विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना को स्वीकृति दी है। इसके तहत रुदौली विधानसभा क्षेत्र के 10 मूर्ति स्थलों के विकास के लिए कुल 91.30 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसी योजना के अंतर्गत गुरुवार को मवई में निर्माण एवं विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया।

10 स्थानों पर होंगे विकास कार्य -

विधायक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, योजना के तहत मवई ब्लॉक के चार स्थानों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। इनमें मवई के लिए 9.99 लाख रुपये, तेर के लिए 10 लाख रुपये, नगरा के लिए 10 लाख रुपये और रानीमऊ के लिए 9.81 लाख रुपये शामिल हैं।

वहीं, रुदौली ब्लॉक के छह स्थानों पर भी विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें टांडा खुलासा के लिए 10 लाख रुपये, कुढ़ा सादात के लिए 6.92 लाख रुपये, भिटौरा के लिए 9.62 लाख रुपये, पारा पहाड़पुर के लिए 9.95 लाख रुपये, हरिहरपुर बलैया के लिए 5.01 लाख रुपये और सिठौली के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इन सभी स्थानों पर विकास कार्य कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अयोध्या की ओर से कराया जाएगा।

विधायक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार -

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान और उनसे जुड़े स्थलों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काम किए जा रहे हैं। उन्होंने योजना को स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया।

इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा साहेब के सम्मान की बात करने वालों ने उनके मूर्ति स्थलों के विकास के लिए पर्याप्त काम नहीं किया।

कार्यक्रम में कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल शर्मा, एई अमित कांत पाण्डेय, जेई संदीप यादव, देवेंद्र कुमार प्रजापति, निधि सिंह, मवई मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, कुलदीप मौर्य और हरिशंकर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें