रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

बभनपुर धाम में पहली बार हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता, फाइनल में इलाहाबाद ने सुल्तानपुर को हराया

नसीराबाद के बभनपुर धाम में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमों ने लिया हिस्सा, विजेता इलाहाबाद को 25 हजार और उपविजेता सुल्तानपुर को मिले 11 हजार रुपये।

बभनपुर धाम में पहली बार हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता, फाइनल में इलाहाबाद ने सुल्तानपुर को हराया

बाबा परमान तिवारी बभनपुर धाम में पहली बार आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इलाहाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में इलाहाबाद ने सुल्तानपुर की टीम को 25-13 से हराया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से पहुंची टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने को मिले।

प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीमती शिवपती देवी शिवदर्शन पांडेय सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक अखिलेश आर. पांडेय ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन से पहले प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र विक्रम सिंह एवं प्रधान पति राधेश्याम यादव ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला कांटा और अकैसन की टीमों के बीच खेला गया। इसमें कांटा की टीम ने 25-11 से जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई। इसके बाद रायबरेली, रोखा, बाराबंकी, सुल्तानपुर, पूरे शिवा, टिकरा, अठेहा और लखनऊ समेत विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने मुकाबलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अगले चरण में बेहतर प्रदर्शन करते हुए इलाहाबाद, सुल्तानपुर, पूरे शिवा और बाराबंकी की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबला इलाहाबाद और सुल्तानपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए प्रयास किया, लेकिन इलाहाबाद की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 25 अंक हासिल किए। वहीं, सुल्तानपुर की टीम 13 अंक ही जुटा सकी। इस तरह इलाहाबाद ने 12 अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि अखिलेश आर. पांडेय ने विजेता इलाहाबाद की टीम को ट्रॉफी के साथ 25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की। वहीं, उपविजेता सुल्तानपुर की टीम को ट्रॉफी और 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और खेलों के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

प्रतियोगिता में स्कोरर की जिम्मेदारी विकास ने निभाई। कमेंट्री मोहम्मद जावेद, मोहम्मद खुर्शीद और राम खेलावन ने की, जबकि रेफरी की भूमिका राजेश सिंह और हिमांशु धर सिंह ने निभाई।

कार्यक्रम में सलोन विधायक अशोक कुमार कोरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह, अभय तिवारी, मनोज कुमार द्विवेदी, संत शरण द्विवेदी, आदित्य नारायण पांडेय, रमेश चंद्र द्विवेदी, अवधेश तिवारी, बृजेश द्विवेदी, कमलेश द्विवेदी, तेजभान सिंह, बंशीलाल यादव, शुभम द्विवेदी, कृष्ण बहादुर सिंह, आचार्य अशोक द्विवेदी, श्रवण तिवारी, गिरीशचंद्र यादव और बब्लू पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें