रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

छात्रों के आमरण अनशन को डॉ. विजय रंजन ने दिया समर्थन, कॉलेज की सुविधाओं पर उठे सवाल

सिकंदरपुर के श्री बजरंग स्नातकोत्तर कॉलेज में खेल मैदान की सफाई, खेल सामग्री और छात्राओं के लिए बेहतर शौचालय की मांग को लेकर छात्र सुमित यादव आमरण अनशन पर बैठे हैं।

छात्रों के आमरण अनशन को डॉ. विजय रंजन ने दिया समर्थन, कॉलेज की सुविधाओं पर उठे सवाल

श्री बजरंग स्नातकोत्तर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे छात्र सुमित यादव के समर्थन में गुरुवार को डॉ. विजय रंजन धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उनकी मांगों का समर्थन किया। साथ ही कॉलेज के प्राचार्य से बातचीत कर समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपील की।

छात्रों ने कॉलेज में खेल मैदान की साफ-सफाई, खेल सामग्री उपलब्ध कराने, छात्राओं के लिए बेहतर महिला शौचालय का निर्माण तथा नियमित साफ-सफाई के लिए महिला सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की मांग उठाई। छात्रों ने बताया कि वर्ष 2020 के बाद से खेल मैदान की सफाई नहीं हुई है। वहीं, कॉलेज में 2000 से अधिक छात्राओं के लिए केवल एक जर्जर शौचालय है, जिसकी नियमित साफ-सफाई भी नहीं होती है।

डॉ. विजय रंजन ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश और प्रदेश का भविष्य हैं। उनकी जायज मांगों को गंभीरता से सुनना और उनका समाधान करना कॉलेज प्रशासन एवं शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्राचार्य से भी बातचीत कर छात्रों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने और जल्द समाधान की दिशा में ठोस पहल करने को कहा।

इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस पर डॉ. विजय रंजन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्राचार्य जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति, जिनकी जिम्मेदारी छात्रों का भविष्य संवारना है, उनके मुख से इस प्रकार के शब्द शोभा नहीं देते। उन्होंने कहा कि शिक्षक और प्राचार्य का व्यवहार छात्रों के प्रति संवेदनशील और मर्यादित होना चाहिए।

वहीं, छात्रों ने सिकंदरपुर एसएचओ पर भी दुर्व्यवहार और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए। डॉ. विजय रंजन ने इन आरोपों की भी निंदा करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि किसी अधिकारी की ओर से छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया है तो इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

डॉ. विजय रंजन ने छात्रों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपनी जायज मांगों के लिए इस तरह आमरण अनशन पर बैठने की नौबत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि प्रशासन की ओर से पहल नहीं होती है तो वे अपने निजी खर्च से खेल मैदान की सफाई और शौचालय निर्माण कराने के लिए भी तैयार हैं।

इस दौरान कॉलेज के शिक्षक भी धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक जिलाधिकारी मौके पर आकर ठोस आश्वासन नहीं देते और मांगों पर काम शुरू नहीं होता, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। डॉ. विजय रंजन ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों और अधिकारों की लड़ाई में वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें