रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 45 पेटी शराब जब्त; तीन पर केस

आबकारी विभाग ने 16 नवंबर को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर करीब 40 पेटी विदेशी और पांच पेटी देशी शराब बरामद की। शराब और वाहनों सहित जब्त सामग्री की कीमत 5.42 लाख रुपये आंकी गई है।

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 45 पेटी शराब जब्त; तीन पर केस

भोपाल में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की। 16 नवंबर को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई दबिश के दौरान करीब 40 पेटी विदेशी और पांच पेटी देशी शराब जब्त की गई। शराब और वाहनों सहित जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 5 लाख 42 हजार रुपये बताई गई है।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने नई बस्ती, टीला जमालपुरा स्थित एक मकान में दबिश दी। यहां से आकाश पासवान (28), निवासी नीलबड़ के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की करीब 40 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3 लाख 87 हजार रुपये बताई गई है।

दो स्थानों पर देशी शराब का अवैध परिवहन पकड़ा

आबकारी विभाग ने गोविंदपुरा क्षेत्र में हैदर निवासी रोशनपुरा को एक्टिवा से दो पेटी देशी शराब ले जाते हुए पकड़ा। वहीं, शाहजहांनाबाद क्षेत्र में अमन बाथम, निवासी टीला जमालपुरा को सुजुकी एक्सेस से तीन पेटी देशी शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

विभाग ने तीनों मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई में शराब के साथ वाहन भी जब्त किए गए।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी

आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और दबिश दी जा रही है। इसके साथ ही लोगों को असली और नकली शराब की पहचान के प्रति जागरूक करने का अभियान भी चलाया जा रहा है।

रिपोर्ट - सुनील कुमार त्रिपाठी

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें