डलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा और सफाई पर जोर
23 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले को लेकर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और एसपी रवि कुमार ने गंगा घाटों व मेला स्थल का निरीक्षण किया।
कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने डलमऊ तहसील क्षेत्र के गंगा घाटों और मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। 23, 24 और 25 नवंबर को आयोजित होने वाले मेले एवं मुख्य स्नान पर्व को देखते हुए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेला जनपद का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय रहते तैयारियां पूरी करें।
उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग और आवागमन के उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और सामने आने वाली कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश भी दिए, ताकि मेला सुरक्षित, स्वच्छ और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, एसडीएम डलमऊ प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरिजा शंकर त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।