रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

दिग्विजय सिंह की अगुवाई में निकली सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, ललितपुर में कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

यात्रा के 26वें दिन राजघाट बांध चौराहे से पदयात्रा शुरू हुई। ललितपुर में कांग्रेस नेता चंद्रभूषण बुंदेला ने यात्रा की अगवानी की।

दिग्विजय सिंह की अगुवाई में निकली सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, ललितपुर में कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अगुवाई में निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के 26वें दिन गुरुवार सुबह राजघाट बांध चौराहे से पदयात्रा शुरू हुई। यात्रा में सागर ग्रामीण क्षेत्र के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा और भोपाल के युवा कांग्रेस नेता अविनाश बुंदेला भी शामिल रहे। ललितपुर जिले में प्रवेश करने पर कांग्रेस नेता चंद्रभूषण बुंदेला ने यात्रा की अगवानी कर स्वागत किया।

पदयात्रा शुरू होने से पहले धर्मरथ में स्थापित पवित्र नदियों के जल से सुशोभित कलशों, प्रभु श्रीरामलला सरकार और पार्थिव शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन, अभिषेक और आरती की गई। इसके बाद राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया और उसे ससम्मान सलामी दी गई।

यात्रा के आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक अधिकारों और धार्मिक आस्थाओं की पवित्रता की रक्षा के लिए आवाज उठाना है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का वोट उसकी ताकत है, जबकि मंदिरों में श्रद्धालुओं की ओर से दिया गया दान उनकी आस्था और विश्वास का प्रतीक है। इसलिए दोनों की पवित्रता और सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

यात्रा के माध्यम से आयोजकों ने कथित वोट चोरी और प्रभु श्रीराम के नाम पर जुटाए गए चंदे के दुरुपयोग के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। इसके साथ ही दोषियों को कठोर सजा देने, ईवीएम के स्थान पर मतपत्र से चुनाव कराने और धार्मिक स्थलों में प्राप्त दान एवं चढ़ावे के लिए पारदर्शी व जवाबदेह व्यवस्था लागू करने की मांग भी की गई।

आयोजकों ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास और धार्मिक संस्थानों के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था को सुरक्षित रखने की मांग को आगे बढ़ाना है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें