रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

इंदौर में 15 नवंबर को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे और 6 एंबुलेंस तैनात

C21 एस्टेट में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर पुलिस और आयोजकों ने सुरक्षा तैयारियां पूरी करने की दिशा में काम किया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिस टीमें मौजूद रहेंगी।

इंदौर में 15 नवंबर को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे और 6 एंबुलेंस तैनात

मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 15 नवंबर को इंदौर के C21 एस्टेट में आयोजित होगा। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। भीड़ प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजकों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं।

डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौर ने बताया कि कॉन्सर्ट की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन और आयोजकों के बीच बैठक हुई थी। पुलिस की ओर से आयोजकों को सुरक्षा संबंधी चेकलिस्ट भी दी गई थी। इसके आधार पर कार्यक्रम से जुड़े अलग-अलग सुरक्षा पहलुओं पर लगातार काम किया जा रहा है।

पूरे सेक्टर में लगाए गए करीब 250 CCTV कैमरे -

डीसीपी के मुताबिक, जिस सेक्टर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, वहां सुरक्षा निगरानी के लिए करीब 250 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य भीड़ के बीच किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते ध्यान देना है।

आग और मेडिकल इमरजेंसी के लिए विशेष व्यवस्था -

कार्यक्रम के दौरान आग से बचाव और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर टेंडर तैनात किए जाएंगे। वहीं, चिकित्सा सुविधाओं के लिए 6 एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर 5 अस्थायी मेडिकल सेंटर भी बनाए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को तत्काल उपचार मिल सके।

महिलाओं की सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान -

डीसीपी अमन सिंह राठौर ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस की टीमें सादे कपड़ों में भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगी। यदि किसी असामाजिक तत्व या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी। आयोजकों और पुलिस के बीच समन्वय के साथ सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें