पुलिस खेल प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक, एसपी ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026 में जालौन पुलिस के जवानों ने एथलेटिक्स और साइक्लिंग स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।
उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता (एथलेटिक्स एवं साइक्लिंग)-2026 में जालौन पुलिस के जवानों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक और स्थान हासिल किए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फतेहगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में आरक्षी महेश यादव ने 42 किलोमीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। आरक्षी प्रदीप यादव ने 4×100 मीटर रिले में रजत और लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया। आरक्षी मनोज कुमार और आरक्षी मोहम्मद समीर ने भी 4×100 मीटर रिले में दूसरा स्थान हासिल किया।
महिला खिलाड़ियों में कांस्टेबल मीनाक्षी तिवारी ने 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 4×100 मीटर रिले और 15 किलोमीटर साइक्लिंग में तीसरा स्थान हासिल कर दो कांस्य पदक भी प्राप्त किए।
महिला कांस्टेबल मालती ने 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 1500 मीटर दौड़ में रजत और डिस्कस थ्रो तथा 4×100 मीटर रिले में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता की 400 मीटर बाधा दौड़ में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला कांस्टेबल रूपल तोमर ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ के साथ 4×400 मीटर रिले में प्रथम स्थान हासिल कर तीन स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 4×100 मीटर रिले में कांस्य पदक भी प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता की 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
कानपुर देहात के सिठमरा गांव में बुखार का प्रकोप, प्राथमिक विद्यालय के कई बच्चे बीमार
केरल कांग्रेस कमेटी को सुप्रीम कोर्ट का शो-कॉज नोटिस, CJI सूर्यकांत पर पोस्ट को लेकर जवाब तलब
कानपुर देहात: खंडहर मकान में फंदे पर लटका मिला पोस्टमास्टर का शव
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।