शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली के प्रदूषण पर पंजाब के मंत्री का BJP से सवाल, केजरीवाल के पुराने बयान भी चर्चा में

धनतेरस पर वृद्धाश्रम पहुंचीं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ऋचा वर्मा, बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली की खुशियां

जालौन में धनतेरस के अवसर पर ऋचा वर्मा ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को मिठाई खिलाई, शॉल भेंट किए और उनके साथ समय बिताकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

धनतेरस पर वृद्धाश्रम पहुंचीं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ऋचा वर्मा, बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली की खुशियां

धनतेरस के अवसर पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ऋचा वर्मा ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया।

जिलाधिकारी समीर की पत्नी ऋचा वर्मा ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की और उनकी बातें सुनीं। उन्होंने वृद्धजनों के साथ भजन भी सुने तथा उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बुजुर्गों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

बुजुर्गों के साथ साझा की त्योहार की खुशियां

इस अवसर पर ऋचा वर्मा ने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, आशीर्वाद और संस्कार समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी अपनों के साथ खुशियां बांटने और जरूरतमंद लोगों के जीवन में मुस्कान लाने में है।

धनतेरस पर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को मिठाई और शॉल भेंट करने की इस पहल के माध्यम से उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों के बीच अपनत्व और सम्मान का भाव व्यक्त करना रहा।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें