रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

झांसी में व्यापारी के बेटे को लेकर फरार चालक और साथी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

गुरसराय क्षेत्र में स्वाट टीम और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस और 50 हजार रुपये बरामद किए हैं।

झांसी में व्यापारी के बेटे को लेकर फरार चालक और साथी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

व्यापारी के छह वर्षीय बेटे को स्कॉर्पियो सहित लेकर फरार होने और गाड़ी में रखी 15 लाख रुपये से अधिक की नकदी लेकर भागने के मामले में झांसी पुलिस ने चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। 21 और 22 नवंबर की मध्यरात्रि गुरसराय क्षेत्र में स्वाट टीम और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली लगी। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और करीब 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर 2026 को व्यापारी अनुराग सिंह निवासी गोला कुआं, झांसी ने गुरसराय थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि वह अपनी स्कॉर्पियो में डीजल भरवाने के लिए रुके थे। इसी दौरान उनका चालक गाड़ी में मौजूद छह वर्षीय बच्चे को लेकर स्कॉर्पियो सहित फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही गुरसराय पुलिस ने नाकाबंदी कर आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। पुलिस ने स्कॉर्पियो और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था। हालांकि, चालक गाड़ी में रखी 15 लाख रुपये से अधिक की नकदी और व्यापारी की पत्नी का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं।

इसी दौरान 21 और 22 नवंबर की मध्यरात्रि पुलिस को सूचना मिली कि मामले में वांछित चालक आशीष अग्निहोत्री अपने साथी विशाल वर्मा के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा है। सूचना के आधार पर स्वाट टीम और गुरसराय थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की।

पुलिस का कहना है कि घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष अग्निहोत्री निवासी श्रीराम कॉलोनी, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश, हाल निवासी ईसाई टोला, थाना प्रेमनगर, झांसी और विशाल वर्मा निवासी मढ़ियावां, लखनऊ के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये नकद, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। अब पुलिस उनसे पूछताछ कर फरार हुई शेष नकदी और व्यापारी की पत्नी के मोबाइल फोन के संबंध में जानकारी जुटा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें