रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

झांसी: तीन दिन से लापता रफीक उर्फ कल्लू का खेत के कुएं में मिला शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम रोरा में रविवार को कुएं में 50 वर्षीय युवक का शव मिलने से गांव में हलचल मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

झांसी: तीन दिन से लापता रफीक उर्फ कल्लू का खेत के कुएं में मिला शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

जिले के लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम रोरा में रविवार को खेत में स्थित एक कुएं से 50 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव निवासी रफीक उर्फ कल्लू पुत्र कासिम खां के रूप में हुई है। वह पिछले तीन दिनों से लापता था। कुएं में शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम रोरा निवासी पुष्पेंद्र सिंह परिहार कुछ लोगों के साथ खेत पर काम कराने पहुंचे थे। इसी दौरान खेत में मौजूद लोगों की नजर कुएं में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल डायल 112 और लहचूरा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

तीन दिन से घर नहीं लौटा था रफीक

मृतक के परिजनों के मुताबिक, रफीक उर्फ कल्लू मिस्त्री का काम करता था और नशे का सेवन करता था। वह पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटा था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच रविवार को खेत के कुएं में उसका शव मिलने की सूचना मिली।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रफीक कुएं तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार ग्राम रोरा निवासी पुष्पेंद्र सिंह परिहार कुछ लोगों को लेकर खेत पर काम कराने पहुंचे थे। इसी दौरान खेत पर मौजूद लोगों की नजर कुएं में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल डायल 112 और थाना लहचूरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

मृतक की पहचान रफीक उर्फ कल्लू पुत्र कासिम खां (50), निवासी ग्राम रोरा के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक रफीक मिस्त्री का काम करता था और नशे का सेवन करता था। वह पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटा था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, तभी रविवार को कुएं में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह कुएं तक कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें