कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तबादलों की दूसरी सूची जारी, 64 निरीक्षकों को भेजा गया दूसरे कमिश्नरेट व जनपदों में
पुलिस महकमे में तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से निरीक्षकों के स्थानांतरण की दूसरी सूची जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार कानपुर कमिश्नरेट में तैनात 64 निरीक्षकों को दूसरे कमिश्नरेट, जोन और जनपदों में स्थानांतरित किया गया है।

25 नवंबर 2026 को जारी आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है। सूची में शामिल निरीक्षकों को कानपुर कमिश्नरेट से अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है। स्थानांतरण सूची में लखनऊ, प्रयागराज, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, मेरठ, आगरा, गोरखपुर सहित कई स्थान शामिल हैं।

स्थानांतरित निरीक्षकों के नाम
जारी सूची में निम्न निरीक्षकों के नाम शामिल हैं:
सुनील कुमार सिंह
संतोष कुमार सिंह
प्रवीण कुमार
प्रदीप कुमार सिंह
धनंजय कुमार पाण्डेय
मानवेन्द्र सिंह
संजय कुमार पाण्डेय
सुधीर कुमार
दलवीर सिंह
अशोक कुमार सरोज
इब्राहीम खान
कृष्णा निषाद सरोज
गौतम सिंह
ललित कुमार
धर्मवीर सरोज
जावेद अहमद
मो. हमीद
मो. शाहिद
मो. समीर जावेद खां
मो. खुर्शीद अहमद
थाना प्रभारियों के तबादलों को लेकर भी चर्चा -
पहली सूची के बाद अब दूसरी सूची जारी होने से पुलिस विभाग में फेरबदल का सिलसिला जारी माना जा रहा है। वहीं, कानपुर कमिश्नरेट में शेष थाना प्रभारियों के भी स्थानांतरण किए जाने की चर्चा तेज है। हालांकि, थाना प्रभारियों की अगली सूची को लेकर अभी आधिकारिक आदेश सामने नहीं आया है।
पुलिस विभाग में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। आने वाले दिनों में नई सूची जारी होने की संभावना पर भी नजर बनी हुई है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (1)
बहुत बढ़िया