रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

मऊरानीपुर में वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन

समाजवादी लोहिया वाहिनी के झांसी जिला अध्यक्ष राकेश श्रीवास पहलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीरांगना के शौर्य, साहस और बलिदान को याद किया।

मऊरानीपुर में वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरता और साहस का परिचय देने वाली झांसी की वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के झांसी जिला अध्यक्ष राकेश श्रीवास पहलवान ने वीरांगना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य और बलिदान को याद किया।

इस मौके पर राकेश श्रीवास पहलवान ने कहा कि भोजला गांव में जन्मी झलकारी बाई ने देश की आजादी के लिए अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया था। वह रानी लक्ष्मीबाई की सेना के दुर्गा दल की सेनापति थीं। वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी सेना के खिलाफ संघर्ष के दौरान उन्होंने अपने साहस, सूझबूझ और रणकौशल से इतिहास में अपनी पहचान बनाई।

उन्होंने कहा कि झलकारी बाई का जीवन मातृभूमि के प्रति समर्पण, नारी शक्ति और वीरता का उदाहरण है। उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम, स्वाभिमान और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की प्रेरणा देता रहेगा। भारतीय इतिहास में उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

कार्यक्रम में चांद राईन, हेमंत यादव, इकबाल मंसूरी, इम्तियाज मंसूरी, सादिक खान, सल्लू, भारत यादव, वेरबई, महेंद्र पांचाल, पदम अहिरवार, आकाश श्रीवास, शैलेंद्र श्रीवास, सोनू श्रीवास, सनी सेठ अहिरवार और गौरव श्रीवास सहित समाजवादी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें