रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

2027 में फिर जीतेंगे UP, कानून की लाठी और डिजिटल क्रांति दिलाएगी UP की सत्ता - पंकज चौधरी

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कानून-व्यवस्था और डिजिटल विकास को नए भारत के दो प्रमुख प्रतीकों के रूप में पेश किया। उन्होंने 2027 में दोनों की फिर जीत का दावा किया।

2027 में फिर जीतेंगे UP, कानून की लाठी और डिजिटल क्रांति दिलाएगी UP की सत्ता - पंकज चौधरी

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कानून-व्यवस्था और डिजिटल विकास को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने अपने संदेश में लाठी को अन्याय के खिलाफ संघर्ष और कानून की ताकत का प्रतीक बताया, जबकि लैपटॉप और टैबलेट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'डिजिटल इंडिया' अभियान से जोड़ते हुए देश की डिजिटल प्रगति का प्रतीक बताया।

पंकज चौधरी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''लाठी कमजोरों का सहारा है, अन्याय के खिलाफ हुंकार है और न्याय की ताकत भी है। फर्क सिर्फ इतना है कि लाठी कानून के हाथों में होनी चाहिए, उपद्रवियों और उत्पातियों के हाथों में नहीं।''

उन्होंने आगे लिखा कि लाठी बाबू के हाथों में भी थी, जो अन्याय, अत्याचार और अराजकता के खिलाफ भारत के संघर्ष और आत्मबल का प्रतीक बनी। इस तरह उन्होंने लाठी को केवल ताकत के प्रदर्शन के बजाय कानून और न्याय की व्यवस्था से जोड़कर पेश किया।

पोस्ट में पंकज चौधरी ने लैपटॉप और टैबलेट का भी उल्लेख किया। उन्होंने इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'डिजिटल इंडिया' अभियान का प्रतीक बताया। उनके मुताबिक, डिजिटल इंडिया की वजह से भारतीय यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की डिजिटल क्रांति कई देशों के भविष्य के लिए रोडमैप बन चुकी है।

अपने संदेश के अंत में पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश के राजनीतिक भविष्य को लेकर 2027 का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ''नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में कानून की लाठी और डिजिटल क्रांति का लैपटॉप दोनों 2027 में फिर से जीतेंगे।''

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें