GTA 5 और GTA 6 के बीच 13 साल का अंतर, पीएम मोदी ने भारत की विकास यात्रा से जोड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर 10 स्लाइड की पोस्ट साझा कर 2013 से अब तक भारत में हुए बदलावों को रेखांकित किया। पोस्ट में अर्थव्यवस्था, गरीबी उन्मूलन और सुरक्षा जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर वीडियो गेम GTA 5 और GTA 6 के बीच 13 साल के अंतर को भारत की विकास यात्रा से जोड़ते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बताया कि साल 2013 से अब तक भारत में अर्थव्यवस्था, गरीबी उन्मूलन और सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव हुए हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया पर 10 स्लाइड की पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'India is playing a whole new game', यानी भारत अब बिल्कुल नया खेल खेल रहा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बीते 13 वर्षों में देश की प्रगति को सामने रखा।
GTA 5 की रिलीज के समय सत्ता में थी UPA सरकार
दरअसल, Rockstar Games की लोकप्रिय वीडियो गेम सीरीज Grand Theft Auto (GTA) का पांचवां संस्करण साल 2013 में रिलीज हुआ था। वहीं, इसके छठे संस्करण GTA 6 का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। दोनों गेम के बीच करीब 13 साल का अंतर है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसी समय अंतर को आधार बनाकर भारत में आए बदलावों की तुलना की। उन्होंने 2013 के राजनीतिक परिदृश्य का भी जिक्र किया, जब केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार सत्ता में थी।
दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना भारत
पीएम मोदी की 10 स्लाइड वाली पोस्ट में भारत की आर्थिक प्रगति को प्रमुखता से दिखाया गया है। इसमें भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में पेश किया गया है। इसके साथ ही देश में गरीबी के स्तर में आई कमी को भी विकास की एक अहम उपलब्धि के तौर पर दर्शाया गया है।
2013 से अब तक के बदलावों पर पीएम मोदी का जोर
प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट के माध्यम से साल 2013 और मौजूदा भारत के बीच अंतर को रेखांकित किया। उन्होंने अर्थव्यवस्था से लेकर सुरक्षा तक विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का जिक्र करते हुए देश की बदलती तस्वीर पेश की। इस पोस्ट का मुख्य संदेश बीते 13 वर्षों में भारत की विकास यात्रा और बदलती वैश्विक पहचान को सामने लाना है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।