रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
गदागंज थाना क्षेत्र के अम्बारा मथाई गांव में स्कूल जा रहे छात्र को ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। घायल छात्र को गौरा सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया।
गदागंज थाना क्षेत्र के अम्बारा मथाई गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार छात्र को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छात्र अमरदीप सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। वह स्कूल जा रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के अंदर ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख पाया और उसने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल छात्र को गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीएचसी अधीक्षक ज्ञान सिसोदिया ने बताया कि घायल की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
वहीं, थाना प्रभारी बालेंद्र गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल को उपचार के लिए भेजा गया है और ट्रैक्टर को थाने लाया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।