रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली: महराजगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 55 शिकायतों में 7 का मौके पर निस्तारण

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को लंबित शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

रायबरेली: महराजगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 55 शिकायतों में 7 का मौके पर निस्तारण

महराजगंज तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 36, पुलिस विभाग की 6, विकास विभाग की 2 और अन्य विभागों की 11 शिकायतें शामिल थीं। इनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतें संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए सौंप दी गईं।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना शासन की प्राथमिकता है। यदि किसी शिकायत के निस्तारण में बाधा आती है तो उसका स्पष्ट कारण भी प्रस्तुत किया जाए।

इस दौरान आय प्रमाण पत्र से जुड़ी शिकायत में एक लेखपाल के विरुद्ध लगाए गए आरोप पर डीएम ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायत सही पाए जाने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस में एसडीएम आयुष अग्रवाल, सीओ प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें