रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली: पाली से महराजगंज तक निकली राष्ट्रसंत असंगदेव जी महाराज की रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा

मंगलवार को निकाली गई रथयात्रा का महराजगंज में जगह-जगह स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने शामिल होकर महाराज जी के दर्शन किए।

रायबरेली: पाली से महराजगंज तक निकली राष्ट्रसंत असंगदेव जी महाराज की रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा

महराजगंज क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रसंत परम पूज्य श्री असंगदेव जी महाराज की रथयात्रा निकाली गई। पाली से शुरू होकर महराजगंज पहुंची इस रथयात्रा का नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संतों के जयकारों और धार्मिक उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने महाराज जी के दर्शन किए।

रथयात्रा में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर भक्तों ने रथ रोककर महाराज जी को पुष्प अर्पित किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।

आयोजन में आनंद साहू, महेश साहू, संतोष कुमार मौर्य, प्रभात साहू, संदीप यादव, अनुराग सिंह, सुरेश कुमार साहू, जगदेव मौर्य, रविचंद्र, मुकेश मोदनवाल, धर्मेंद्र वर्मा, आशीष मौर्य, जगदंबा सिंह, रामशंकर साहू, बुदुल सविता, राजेश साहू और रामप्रसाद साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

रथयात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने राष्ट्रसंत श्री असंगदेव जी महाराज से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं ने महाराज जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें