बछरावां में सवारी बैठाने को लेकर दो टेंपो चालकों में मारपीट, वीडियो वायरल
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास टेंपो स्टैंड की घटना। गुरुवार रात करीब नौ बजे दोनों चालकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सवारियां बैठाने को लेकर दो टेंपो चालकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब नौ बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के पास स्थित टेंपो स्टैंड पर दोनों चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए और मारपीट करने लगे।
घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने बीच-बचाव कर दोनों चालकों को अलग कराया। बताया जाता है कि करीब आधे घंटे तक विवाद और हंगामा चलता रहा।
घटनास्थल पुलिस बूथ के नजदीक होने के बावजूद दोनों चालक काफी देर तक आपस में मारपीट करते रहे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।