रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

भुइयारानी मंदिर मारपीट मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, बांका और चार लाठियां बरामद

रायबरेली के आलमपुर गांव में पुजारी और ग्रामीणों के साथ मारपीट के मामले में नसीराबाद पुलिस ने आठ नवंबर को हनुमान मंदिर मोड़ के पास से छह वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

भुइयारानी मंदिर मारपीट मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, बांका और चार लाठियां बरामद

नसीराबाद थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव स्थित भुइयारानी मंदिर के पास पुजारी और ग्रामीणों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक बांका और चार बांस की लाठियां बरामद हुई हैं। सभी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना छह नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:50 बजे की है। आलमपुर गांव के बाहर स्थित भुइयारानी मंदिर परिसर के आसपास पशुओं को चराने, मांस, मुर्गा और बकरी से जुड़ी गतिविधियों तथा घरेलू कूड़ा डालने को लेकर पुजारी कमलेश दास ने आपत्ति जताई थी। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर पुजारी पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे शारदा बक्श सिंह और अन्य ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हुए।

इस मामले में वादी शारदा बक्श सिंह की तहरीर पर नसीराबाद थाने में मुकदमा संख्या 149/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में आठ नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नसीराबाद पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर मोड़ के पास से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरवर उर्फ इरफान, रिहान, असलम उर्फ बाबा, महफूज उर्फ रोहित, रहीस और अल्ताफ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी पूरे मोती सिंह मजरे आलमपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर एक बांका और चार बांस की लाठियां बरामद की गईं। विवेचना के दौरान मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) भी बढ़ाई गई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विमलकांत गोयल, सहीम खान, बिजेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें