रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली: चंदापुर चौराहे पर टैक्सियों की अव्यवस्थित पार्किंग से जाम, एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को परेशानी

चौराहे की सड़क और पटरियों पर खड़ी टैक्सियों से यातायात प्रभावित हो रहा है। सरकारी टैक्सी स्टैंड का ठेका होने के बावजूद वाहनों के सड़क पर खड़े रहने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

रायबरेली: चंदापुर चौराहे पर टैक्सियों की अव्यवस्थित पार्किंग से जाम, एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को परेशानी
▶ इस खबर का वीडियो देखें ↗

कस्बे का चंदापुर चौराहा इन दिनों अव्यवस्थित यातायात और अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। सड़क की पटरियों पर खड़ी टैक्सी गाड़ियों के कारण चौराहे पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जाम की स्थिति में स्कूली वाहनों के साथ मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

चौराहे के नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) होने के बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। सड़क पर खड़े वाहनों के कारण राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कत होती है।

सरकारी टैक्सी स्टैंड के बावजूद सड़क पर खड़े वाहन

नगर पंचायत की ओर से पूरे सुखई मेला मैदान में सरकारी टैक्सी स्टैंड के नाम पर ठेका उठाया जाता है। इसके बावजूद टैक्सी वाहनों का जमावड़ा चंदापुर चौराहे की सड़क और पटरियों पर दिखाई देता है। इस स्थिति से सरकारी टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था और उसके संचालन पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, टैक्सी स्टैंड पर यात्रियों के बैठने, पेयजल, शौचालय और व्यवस्थित पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी कमी है। उनका कहना है कि जब निर्धारित टैक्सी स्टैंड मौजूद है तो सार्वजनिक सड़क पर वाहनों की पार्किंग क्यों हो रही है?

यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग

चंदापुर चौराहे पर जाम की समस्या आम लोगों के साथ आपातकालीन सेवाओं के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क की पटरियों से टैक्सी वाहनों को हटवाने और उन्हें निर्धारित स्टैंड पर खड़ा कराने की मांग की है।

लोगों का सवाल है कि सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी और नगर पंचायत प्रशासन यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए क्या कदम उठाएगा। फिलहाल चौराहे पर जाम की समस्या बनी हुई है और लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी हो रही है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें