रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

छतोह में भाकियू (भानू) की मासिक बैठक, किसानों ने एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन

विधवा और वृद्धावस्था पेंशन, आवास तथा गांवों में विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं उठीं। संगठन ने पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।

छतोह में भाकियू (भानू) की मासिक बैठक, किसानों ने एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानू) की विकासखंड छतोह इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। जिला उपाध्यक्ष केदारनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों और संगठन के पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाया और उनके समाधान की मांग की।

बैठक में विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने और गांवों में विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। किसानों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचना चाहिए, ताकि जरूरतमंद ग्रामीणों को परेशानी न हो।

बैठक के बाद ब्लॉक अध्यक्ष छतोह रामसिंह और तहसील अध्यक्ष मुइन्नुदीन ने किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान कराने की मांग की।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष केदारनाथ सिंह, तहसील अध्यक्ष मुइन्नुदीन, ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह, महिला ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमारी, ग्राम अध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह, करम सिंह, सुमन, तहसील उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और गुलाब सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

बैठक के अंत में संगठन ने किसान हितों की रक्षा और किसानों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'भारतीय किसान यूनियन (भानू) जिंदाबाद' और 'जय जवान-जय किसान' के नारे भी लगाए।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें