रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली: चुरूवा हनुमान मंदिर के पास पिकअप से टकराई कार, एयरबैग खुलने से सभी सवार सुरक्षित

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार को हुए हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि पुलिस पिकअप चालक को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

रायबरेली: चुरूवा हनुमान मंदिर के पास पिकअप से टकराई कार, एयरबैग खुलने से सभी सवार सुरक्षित
▶ इस खबर का वीडियो देखें ↗

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरूवा स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार को कार और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। टक्कर के बाद एयरबैग खुलने से उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं।

जानकारी के अनुसार, जगतपुर थाना क्षेत्र के पारी गांव निवासी स्विष्ट कुमार पुत्र बाबूलाल कार से लखनऊ जा रहे थे। कार में उनके साथ अजय कुमार पुत्र छत्रपाल, शिव भजन पुत्र अजय कुमार और राम भजन सराना पत्नी अजय कुमार भी सवार थे।

बताया गया कि चुरूवा हनुमान मंदिर के पास आगे चल रही पिकअप का चालक दाहिनी ओर बने कट से वाहन मोड़ने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही कार पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवारों का हालचाल लिया। एयरबैग खुलने से सभी सवार गंभीर चोटों से बच गए।

लने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस पिकअप चालक लाल शर्मा पुत्र छोटेलाल, निवासी औरैया को वाहन समेत थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा रही।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें