डलमऊ कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
23 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला और प्रमुख स्नान पर्व को लेकर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मेला स्थल का निरीक्षण किया।
डलमऊ में 23, 24 और 25 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं प्रमुख स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र, स्नान घाटों और श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली और स्पष्ट किया कि मेले तथा स्नान पर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने स्नान घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और निर्धारित समय के भीतर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने को कहा, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, उप जिलाधिकारी डलमऊ श्याममणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरिजा शंकर त्रिपाठी और नगर पंचायत अध्यक्ष पं. बृजेश दत्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।