रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली के दतौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

लालगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुआ हादसा, टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार; पुलिस मृतक की पहचान में जुटी।

रायबरेली के दतौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दतौली के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान करने और दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें