रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

सात महीने बाद भी नहीं सुधरी धमधमा गांव की सड़क, मंत्री के आश्वासन पर उठ रहे सवाल

रायबरेली के दीन शाह गौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत धमधमा में करीब 20 साल पुरानी सड़क जर्जर है। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत का आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हुआ।

सात महीने बाद भी नहीं सुधरी धमधमा गांव की सड़क, मंत्री के आश्वासन पर उठ रहे सवाल

जिले की डलमऊ तहसील के दीन शाह गौरा विकासखंड और गदागंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धमधमा में गांव के अंदर जाने वाली डामर सड़क की हालत लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर करीब 20 साल से समुचित मरम्मत नहीं हुई है, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क का निर्माण लगभग 20 वर्ष पहले तत्कालीन ऊंचाहार विधायक अजय पाल सिंह के नेतृत्व में कराया गया था। निर्माण के बाद से अब तक सड़क की व्यापक मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों का दावा है कि इस समस्या को ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय के सामने भी रखा गया था। करीब सात महीने पहले ग्राम पंचायत धमधमा में आयोजित एक बैठक के दौरान मंत्री ने डेढ़ महीने के भीतर सड़क की मरम्मत कराने का भरोसा दिया था। हालांकि, ग्रामीणों के मुताबिक, निर्धारित समय बीतने के बाद भी सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

ग्रामीणों का सवाल है कि जब सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया जा चुका है, तो अब तक काम क्यों शुरू नहीं हुआ। प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त और दुरुस्त रखने के प्रयासों के बीच धमधमा की सड़क की बदहाली स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

अब ग्रामीणों को सड़क की मरम्मत के लिए आश्वासन के बजाय ठोस कार्रवाई का इंतजार है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें