रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली में दहेज उत्पीड़न का आरोप, विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष का प्रदर्शन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने ससुरालीजनों पर पांच लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज मांग और मारपीट का आरोप लगाया।

रायबरेली में दहेज उत्पीड़न का आरोप, विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष का प्रदर्शन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के आरोपों से जुड़ा एक मामला सामने आया है। मायके पक्ष का आरोप है कि पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। गंभीर हालत में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शुक्रवार, 13 नवंबर को परिजनों ने शव दरवाजे पर रखकर विरोध जताया और न्याय की मांग की।

जानकारी के अनुसार, छोटापुरा मजरे मोहम्मदपुर डिघौरा निवासी अमित कुमार की बहन सुनीता का विवाह वर्ष 2023 में खीरों थाना क्षेत्र के सुंदरिया खेड़ा निवासी रामनरेश के साथ हुआ था। सुनीता के भाई अमित का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था।

अमित के मुताबिक, 10 नवंबर को पति रामनरेश, सास राजरानी और ननदों पिंकी, मोनिका व ज्योति ने पांच लाख रुपये की मांग को लेकर सुनीता के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। आरोप है कि गंभीर रूप से घायल सुनीता को उसका पति गुरबक्शगंज चौराहे पर छोड़कर चला गया।

सूचना मिलने पर भाई अमित वहां पहुंचा और सुनीता को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान ढकवा के पास सुनीता ने भाई को अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की खबर से मायके पक्ष में शोक फैल गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को परिजनों ने शव दरवाजे पर रखकर विरोध जताया। मृतका के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि पहले शिकायत किए जाने के बावजूद मामले में समझौता करा दिया गया था। परिवार को अब जान से मारने की धमकियां मिलने का आरोप भी लगाया गया है।

परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हरचंदपुर थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें