रायबरेली में ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, डीएम ने दिए सफाई के निर्देश
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ लॉग बुक और सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित संबंधित अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।