रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली: गदागंज में दिनदहाड़े घर से 1.30 लाख रुपये नकद और आभूषण चोरी

ग्राम सभा फजल अली का पुरवा के लोधन का पुरवा गांव में परिवार के खेत पर जाने के दौरान हुई चोरी, पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि कर जांच शुरू की।

रायबरेली: गदागंज में दिनदहाड़े घर से 1.30 लाख रुपये नकद और आभूषण चोरी

गदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फजल अली का पुरवा के मजरे जलालपुर धई स्थित लोधन का पुरवा गांव में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये में है।

गांव निवासी राजबहादुर पुत्र स्वर्गीय वृंदावन ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य खेत में धान की मड़ाई करने गए हुए थे। इसी दौरान घर सूना पाकर अज्ञात चोर अंदर घुस गए। चोर घर में रखे करीब 1 लाख 30 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

खेत से लौटने पर परिवार के लोगों ने घर का सामान बिखरा हुआ देखा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस गश्त को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं और पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि गदागंज थाना क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त नहीं होती, जिससे चोरों को मौका मिल रहा है। पीड़ित परिवार का भी आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

इस संबंध में गदागंज थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में तहरीर मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें