रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली की हलोर और कोटवा मोहम्मदाबाद समितियों में डीएपी खाद का संकट, किसान परेशान

महराजगंज विकासखंड की दोनों साधन सहकारी समितियों पर डीएपी उपलब्ध नहीं होने से गेहूं की बुवाई प्रभावित होने की आशंका, किसानों ने जल्द आपूर्ति की मांग की।

रायबरेली की हलोर और कोटवा मोहम्मदाबाद समितियों में डीएपी खाद का संकट, किसान परेशान

महराजगंज विकासखंड क्षेत्र की साधन सहकारी समिति हलोर और कोटवा मोहम्मदाबाद में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं की बुवाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में समितियों पर खाद नहीं मिलने से किसान बार-बार चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

किसान जगत नारायण मिश्रा, पारसनाथ सिंह, प्रेमशंकर मिश्रा, प्रवीण त्रिपाठी, श्रवण चौधरी, राजकुमार, रामहेत, राजाराम, बेचूलाल और रामसमुझ सहित अन्य किसानों का कहना है कि गेहूं की बुवाई के महत्वपूर्ण समय में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों ने संबंधित विभाग से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

इस संबंध में हलोर समिति के सचिव पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली से पहले उपलब्ध डीएपी खाद का वितरण किया जा चुका है। नई खेप के लिए विभाग को मांग भेजी गई है। खाद की रैक पहुंचते ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

वहीं, कोटवा मोहम्मदाबाद समिति के सचिव रामशरन यादव ने बताया कि विभाग को खाद की मांग भेज दी गई है। आपूर्ति मिलते ही किसानों को खाद वितरित की जाएगी।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें