रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली: जायस में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत, घर में चल रही थीं मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां

जायस कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में रिंकू कुमार की जान चली गई। वह दिल्ली में निजी नौकरी करता था और घर में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम के लिए लौटा था।

रायबरेली: जायस में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत, घर में चल रही थीं मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां

जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे बनिया का पुरवा के पास सोमवार सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय रिंकू कुमार की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया।

जानकारी के अनुसार, रिंकू पुत्र हरिनाथ, निवासी पूरे टोंड़ी मजरे अशरफपुर, थाना नसीराबाद, सोमवार सुबह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पंकज महेश्वरी विद्यालय के पास पीछे से आ रही पिकअप संख्या यूपी 32 ओटी 4355 ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल रिंकू को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नसीराबाद पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

रिंकू परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार को घर में निकासन का मांगलिक कार्यक्रम होना था, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच हादसे में बेटे की मौत की खबर से मां पूनम और पिता हरिनाथ का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें