रायबरेली: खनुवा प्रीमियर लीग सीजन-2 का समापन, विजेता और उपविजेता टीमों को किया गया सम्मानित
खनुवा गांव के क्रिकेट मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। समापन समारोह में डॉ. शशिकांत शर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा खनुवा स्थित क्रिकेट मैदान पर आयोजित खनुवा प्रीमियर लीग सीजन-2 का समापन उत्साह के साथ हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. शशिकांत शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
आयोजक अंकित शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
डॉ. शर्मा ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
समारोह में उप ब्लॉक प्रमुख शिवप्रसाद शर्मा, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, मजदूर सभा के जिला महासचिव गंगासागर यादव, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश पासवान, आदित्य मौर्य, परमसुख शर्मा और ग्राम प्रधान सुरेश कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने आयोजक अंकित शर्मा और पूरी आयोजन समिति को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।