रायबरेली में तालाब से मछली पकड़ने को लेकर विवाद, दलित युवक ने मारपीट और जातिसूचक गाली देने का लगाया आरोप
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में हुई घटना को लेकर पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी, पुलिस जांच में जुटी।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में तालाब से मछली पकड़ने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक दलित युवक ने चार लोगों पर मारपीट करने, जातिसूचक अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पूरे अचली गांव निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह तालाब से मछलियां पकड़कर बेचते हैं। अजय के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर वह मऊ राजस्व ग्राम स्थित हंस तालाब में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान जितेन्द्र जायसवाल, विनोद कुमार, लव यादव और बड़कऊ वहां पहुंचे। उन्होंने मछली पकड़ने का विरोध करते हुए अपना हिस्सा मांगा।
अजय का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो चारों लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूंसों से मारपीट की। उन्होंने बताया कि जान बचाकर भागने की कोशिश करने पर आरोपियों ने पीछा कर दोबारा मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित के अनुसार, जाते समय आरोपियों ने जातिसूचक अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने महराजगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।