कार्यक्रम में टेंट का सामान पहुंचाने गए कारोबारी की नई बाइक चोरी
महराजगंज के बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी टेंट कारोबारी की हीरो स्प्लेंडर बाइक हैदरगढ़ रोड से चोरी हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है।
क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी एक टेंट कारोबारी की नई मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने महराजगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बाइक बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, टेंट कारोबारी शिवचरण ने दीपावली के अवसर पर पंकज ऑटोमोबाइल्स से काले रंग की नई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खरीदी थी। बुधवार, 25 नवंबर को शाम करीब चार बजे वह हैदरगढ़ रोड स्थित इस्तियाक खां के यहां एक कार्यक्रम में टेंट का सामान पहुंचाने गए थे।
शिवचरण ने अपनी बाइक खड़ी की और सामान अंदर रखने चले गए। उनका छोटा बेटा बाइक के पास ही मौजूद था। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। बेटे ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह तेजी से बाइक लेकर निकल गया।
घटना के बाद पीड़ित ने आसपास तलाश की और आरोपी के घर जाकर भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया।
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा करने की बात कही है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।