रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली: मखदूमपुर की मतदाता सूची में 450 से अधिक संदिग्ध नाम, दो तत्कालीन बीएलओ पर कार्रवाई की संस्तुति

अधिवक्ता रोहित यादव की शिकायत पर हुई जांच में मतदाता सूचियों के आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया। शिकायतकर्ता ने संदिग्ध नाम हटवाने और कार्रवाई की मांग को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया है।

रायबरेली: मखदूमपुर की मतदाता सूची में 450 से अधिक संदिग्ध नाम, दो तत्कालीन बीएलओ पर कार्रवाई की संस्तुति

सदर तहसील के अमावां ब्लॉक अंतर्गत मखदूमपुर ग्राम सभा की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जांच के दौरान सूची में 450 से अधिक संदिग्ध मतदाताओं के नाम मिलने के बाद प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर और कंपोजिट विद्यालय पड़रई के तत्कालीन बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

इस मामले को अधिवक्ता रोहित यादव ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए उठाया था। शिकायत में बताया गया कि 10 अप्रैल को प्रकाशित विधानसभा मतदाता सूची में मखदूमपुर ग्राम सभा के 1,519 मतदाता दर्ज थे। वहीं, 10 जून को जारी पंचायत मतदाता सूची में यह संख्या बढ़कर 1,987 हो गई। दोनों सूचियों में मतदाताओं की संख्या में 468 का अंतर सामने आने के बाद सूची में संदिग्ध नाम शामिल किए जाने की आशंका जताई गई।

शिकायत के आधार पर कराई गई जांच में 450 से अधिक नाम संदिग्ध पाए जाने की बात सामने आई। आरोप है कि मतदाता सूची में नाबालिगों, मृतक व्यक्तियों और दूसरी ग्राम सभाओं के निवासियों के नाम भी दर्ज हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि जांच आख्या सामने आने के बावजूद संबंधित नामों को मतदाता सूची से नहीं हटाया गया।

मामले में संदिग्ध नामों को मतदाता सूची से हटवाने और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायतकर्ता ने अब हाईकोर्ट का रुख किया है। दो तत्कालीन बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति के बाद मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें